Tranding

खिरियाघाट में हाईटेंशन तार से झुलसा खलासी, ट्रक में लगी आग, स्थिति गंभीर

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,खिरियाघाट में तेजी सेआ रहे एक ट्रक बिजली तार के संपर्क में आने सेआग लग गई,इसके कारण इसमें बैठे उप चालक,छपरा जिला तिरुवन गांव निवासी,स्वर्गीय सुरेंद्र राय के पुत्र,मोनू कुमार उर्फ रतन कुमार यादव झुलस गए।ओवरलोडेड ट्रक होने के कारण इस तरह की घटना घट रही है,परिवहन विभाग का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है,और ना ही कभी इस पर जांचअभियान चलाया जाता है,जिससे ओवरलोडेड ट्रक चलने वाले ट्रक चालक का मनोबल बढ़ता जा रहा है, और जगह-जगह पर इस तरह की घटना घट रही है। परिवहन विभाग का इस पर कोई नियम लागू नहीं हो पता है,नो एंट्री का प्रश्न ही नहीं है, नो एंट्री के नियम पर कोई कार्रवाई नहीं होती है,और नहीं इसका कोई समय निर्धारण है,कि शहर में आने के लिए कितना समय से कितना समय तक नो एंट्री रहेगी,साथ ही कितना समय से कितना समय तक एंट्री की अनुमति रहेगी। इसकी दूसरी पहलू पर ध्यान दिया जाए तो बिजली विभाग के द्वारा भी 11000/44000 वोल्ट का तार तार भीअपनेअपने निश्चित नियम केअंतर्गत नहीं लगा रहता है,जिससे घटनाएं,दुर्घटनाएं प्रतिदिन होती रहती हैं,इस घटना दुर्घटना में कई लोगों, जानवरों की जान चली जाती है। फिर से हुए उपचालक को को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने इसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जीएमसीएच के संगठन ने पटना रेफर कर दिया जिला परिषद प्रतिनिधि संजय गुप्ता ने संवाददाता को बताया कि ट्रक पर बालू लदा हुआ था, सुभाष चौक पर ट्रक के ऊपर चढ़कर बालू को तीरपाल से छिपा रहा था, तभीअचानक 11हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया। स्थानीय लोगों ने उसे बांस से मारकर तार से छुड़ाया,इसी बीच ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

Karunakar Ram Tripathi
71

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026