Tranding

सन्नाटे के बीच सरयू किनारे तुर्तीपार घाट पर पंचतत्व में विलीन हुए टीवी सीरियल स्टार अमन जायसवाल।

धनंजय शर्मा

बिल्थरारोड, बलिया।

बिल्थरारोड कस्बा निवासी टीवी सीरियल स्टार अमन जायसवाल की उनके आवास से ही रविवार की सुबह शव यात्रा निकली तो हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।यह नजारा देखने के बाद कोई भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाएगा।नगर में महिलाएं, बच्चे, बूढ़े सभी अपने बेटे को असमय मौत पर दुखी थे। नगर के मुख्य मार्ग से पार्थिव शरीर निकला तो अंतिम दर्शन एवं शव यात्रा में शामिल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती गई। सरयू किनारे तुर्तीपार पुल घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां हजारों की भीड़ के बीच टीवी सीरियल स्टार अमन जायसवाल पंचतत्व में विलीन हो गए।

बताते चलें कि टीवी सीरियल स्टार अमन जायसवाल की बुम्बई में हुए सड़क हादसे के करीब 30 घंटे बाद शनिवार की शाम साढ़े 7 बजे के आसपास शव बिल्थरारोड कस्बा पहुंचा।बंबई से हवाई मार्ग से वाराणसी शव आने के बाद एक ताबूत में शव को एंबुलेंस द्वारा उनके पैतृक आवास बिल्थरारोड लोहापट्टी पहुंचा।शव को देखते ही परिजनों का कलेजा फट पड़ा। करुण कंदन से पूरा कस्बा गमगीन हो गया। अमन जायसवाल ने टीवी सीरियल" धरतीपुत्र नंदनी" में मुख्य किरदार के साथ कई टीवी सीरियल में काम किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
77

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026