Tranding

लोकतंत्र की धरती "वैशाली" में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

जिले में 76 वां गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह अक्षयवट राय स्टेडियम हाजीपुर में हुआ।बिहार सरकार के ऊर्जा तथा योजना एवं विकास मंत्री सह प्रभारी मंत्री वैशाली श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने झंडोतोलन किया।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री ललित किशोर शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।प्रभारी मंत्री ने झंडोतोलन के बाद अपने संबोधन में कहा कि वैशाली गणतंत्र की मातृभूमि है।छठी शताब्दी ईसा पूर्व में जब सारी दुनिया में राजतंत्र चरम पर था,तब वैशाली वह एकमात्र स्थान था।जहां का शासन जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि करते थे।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान वैशाली जिला द्वारा विकास के कई नए प्रतिमान स्थापित किए गए हैं।इसके लिए उन्होंने वैशाली के जिला पदाधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, बिदुपुर,शिक्षा विभाग,जीविका सहित विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां भी निकाली गई।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 

करीब एक दर्जन लोगों को पुरस्कृत किया गया।दो वर्ष में सरकारी विद्यालयों,कार्यालय एवं निजी जमीन पर निःशुल्क 5200 पौधा लगाने वाले रिटायर्ड कैप्टन महेंद्र राय ब्रांड एंबेसडर जल जीवन हरियाली को पुरस्कृत किया गया।इसके अतिरिक्त श्री संतोष कुमार डीपीओ (शिक्षा),मोहम्मद खुर्शीद अख्तर,कार्यक्रम सहायक,बीईपी, प्रियंका कुमारी वन स्टॉप सेंटर,कार्तिक कुमार महिला हेल्पलाइन,सियाराम साहू,कृषि विभाग,कौशर परवेज़ खान सहित अन्य लोगों को पुरस्कृत किया गया।वहीं जंदाहा बाज़ार स्थित वाया नदी पुल के निकट संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के निकट 76वां गणतंत्र दिवस के अवसर निर्विरोध पूर्व प्रखंड प्रमुख सह राष्ट्रीय चौहरमल लोक अधिकार मोर्चा के संयोजक प्रेम शंकर पासवान ने झंडोतोलन किया।इस अवसर पर

दिलीप पासवान, शिव शंकर राम,राम नरेश दास, राकेश राम,इंदल पासवान,राम प्रसाद पासवान,चंदेश्वर पासवान,गुड्डू कुमार, रीतेश,लाल बाबू पासवान,राजू पासवान, श्याम चौरसिया आदि समेत अन्य गणमान्य उपस्थित हुए।वहीं हर्षोल्लास तथा उत्सवी माहौल में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अवध कम्प्यूटर स्टडी सेंटर जन्दाहा के प्रांगण में संस्थान के संस्थापक श्री अवधेश चौधरी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।इस अवसर पर छात्र,छात्रा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।वहीं जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी,निजी विद्यालय, मदरसा,कोचिंग संस्थान आदि में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।इस अवसर पर मदरसा तेग़ीया फैज़ाने रज़ा मंसूरपुर मिल्की जिड़वारा चौक महुआ में कारी जावेद अख्तर फैजी ने झंडोतोलन किया।जबकि मदरसा अहमदिया अबाबकरपुर समेत अन्य मदरसा में भी गणतंत्र दिवस पर पूरे आन बान शान से तिरंगा फहराया गया।जबकि जन्दाहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय प्राथमिक उर्दू विद्यालय चकदीवान में प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद शाहनवाज अता ने 76 वें गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन किया।इस अवसर पर शिक्षक मोहम्मद इम्तियाज अहमद,शिक्षिका शकीला खातून,रसोईया रेहाना खातून,पूर्व वार्ड सदस्य मोहम्मद कुद्दूस,मोहम्मद शम्स आलम,मोहम्मद सईद,मोहम्मद उमर आदि समेत अन्य गणमान्य उपस्थित हुए।वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय जन्दाहा बालक में प्रधानाध्यापक त्रिवेणी साह ने झंडोतोलन किया।वहीं जिले के मशहूर ज्ञान ज्योति गुरुकुलम ने बड़े धूमधाम 76 वे गणतंत्र दिवस मनाया।इस अवसर पर श्री अजीत कुमार सिंह और श्री विज्ञान के हाथों से राष्ट्रीय तिरंगा को फहराया गया।भारतीय धावक सह कोच मोहम्मद परवेज आलम टाइगर की निगरानी में परेड कराया गया।परेड दल के कप्तान के रूप में राहुल कुमार थे।जबकि बालक वर्ग में आदर्श कुमार एवं बालिका वर्ग में परी कुमारी को दल कप्तान बनाया गया।परेड में विभिन्न कक्षाओं से 70 छात्र व छात्रा ने भाग लिया।इसके बाद विभिन्न प्रकार के संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।लगभग 400 बच्चों ने बड़े धूमधाम से गणतंत्र दिवस में भाग लिया।सभी बच्चे ने अपने संविधान के बताए गए नियम पर चलने और पालन करने का संकल्प लिया।इस मौके पर शिवम् कुमार गौरव,विजय साहनी, मोहम्मद इरफान रजा, परी, आरुषि, नैनसी,आस्था,सुप्रिया,पूनम,अनमोल,पलक अंशु,छवि आदि उपस्थित थे।इसके अलावा जिले के राजनैतिक,सामाजिक संगठन ने भी गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन ने किए।राजद कार्यालय,जदयू कार्यालय,लोजपा रामविलास, रालोजपा,कांग्रेस,जन सुराज पार्टी,आप पार्टी आदि के जिला व प्रखंड अध्यक्ष ने भी अपने अपने क्षेत्र के कार्यालय पर झंडोतोलन किया।इस दौरान वैशाली जिला में 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

Karunakar Ram Tripathi
86

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026