Tranding

कानपुर नगर में एयरवाइस मार्शल हरजिन्दर सिंह पी०बी०एस०एम०, एम०बी०ई० की प्रतिमा का अनावरण

हफीज़ अहमद खान

कानपुर,उत्तर प्रदेश

एयरफोर्स एसोसिएशन मुख्यालय यू०पी० ब्रान्च कानपुर वायुसेना स्टेशन चकेरी, कानपुर नगर में एयरवाइस मार्शल हरजिन्दर सिंह पी०बी०एस०एम०, एम०बी०ई० की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि एयर वाइस मार्शल कपिल राजदान वी०एस०एम० (अवकाश प्राप्त) के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। यह प्रतिमा एयरफोर्स एसोसिएशन मुख्यालय पर स्थापित की गई है। संस्था के अध्यक्ष ग्रुप कैप्टन आर०के० यादव वी०एस०एम० (अवकाश प्राप्त) ने एयर वाइस मार्शल हरजिन्दर सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म 1909 में पंजाब प्रान्त के होशियारपुर जिले में हुआ था। बचपन में 11 वर्ष की उम्र में माता-पिता का देहान्त हो गया था। इनकी शिक्षा बैचलर आफ इंजीनियरिंग की डिग्री मैकलागन इंजीनियरिंग कालेज लाहौर से हुई। हवाई सिपाही के बाद में इन्होंने भारतीय वायु सेना के प्रथम कारपोरल, प्रथम सार्जेन्ट व प्रथम वारण्ट आफीसर बनने का रिकार्ड हासिल किया। 1955 आते-आते एक रिकाही काळमाया वे प्रथम एयर आफीसर कमाण्डिंग इन चीफ मेन्टीनेन्स कमाण्ड बनाये गये।  संस्था के सदस्य फ्लाइंग आफीसर सरनाम सिंह ज्वाइन्ट सेक्रेटरी, वारण्ट आफीसर सी०के०पी० गुप्ता लेखाधिकारी, सार्जेन्ट रामजी यादव उपलेखाधिकारी, एच० एफ० एल० राम प्रसाद, फ्लाइंग आफीसर जितेन्द्र सिंह प्रशासनिक अधिकारी, वारण्ट आफीसर लाम्बा, बी०एन० लाल, वी०के० अग्निहोत्री आति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी सार्जेन्ट आर०एस० यादव पूर्व लॉ आफीसर (भारतीय रेल) ने निभाई।

Karunakar Ram Tripathi
91

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026