चौक बाजार ,महराजगंज, उत्तर प्रदेश
चौक पुलिस ने गुरुवार को तीन अलग अलग जगहों पर छापा मारकर तीस लीटर कच्ची शराब सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया । थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि नगर पंचायत चौक के गुड्डी देवी, धर्मेंद्र साहनी एवं जयराम के घर पर छापा मारकर 10-10 लीटर कच्ची शराब संग तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया ।गिरफ्तारी टीम में प्रमुख रूप से हल्का दारोगा चंद्र प्रकाश झां सहित हेड कांस्टेबल राघवेंद्र यादव संग बृजेश यादव, कांस्टेबल संतोष पाल,अभय सिंह, प्रियंका यादव आदि लोग सम्मिलित रहे ।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026