शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
एस एस बी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 87.80 लाख का 3.89 किलो चरस के साथ इस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला सड़क सुरक्षा के सिकटा नहर चौक से पकड़ा गया।थानाअध्यक्ष, राज रोशन ने संवाददाता को बताया कि पकड़ी गई महिला तस्कर की पहचान पूर्वी चंपारण जिलाअंतर्गत, हरसिद्धि थाना के गायघाट निवासी,मुन्ना सिंह की पत्नी, राजकुमारी देवी,उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई है,उन्होंने आगे बताया कि एस एस बी को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई,जिसमें एक महिला नेपाल की ओर से चरस लेकर सिकटा से बस पकड़ने वाली है। सूचना के आलोक में पुलिस बस स्टैंड के नजदीक पहुंचकर नेपाल कीओर से जाने वाले सड़क पर निगरानी रखने लगी,कुछ ही देर बाद सूचना के अनुसार झोला लेकर महिलाआई, संदिग्ध हालत में एक महिला को महिला सिपाहियों के सहयोग से घेरबंदी कर रुकने का इशारा किया गया,मगर पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगी,तब तक माहौल पुलिस ने पकड़ लिया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026