Tranding

सबसे बड़े सोना लूट गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

रिपोर्ट- मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

देश के सबसे बड़े सोना लुटेरे गिरोह के सदस्य को वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बताया गया है राजस्थान के उदरपुर में सोना लूट कांड को अंजाम दिया गया था। वह पटना जेल में बंद सोना लुटेरा गिरोह सुबोध सिंह का सदस्य है।बताया गया है कि 2022 में सोना लूट कांड को अंजाम दिया था।वहीं वैशाली जिला के राजापाकर थाना क्षेत्र में हत्या में भी फरार चल रहा था।साल 2017 में हुए हत्याकाण्ड को अंजाम दिया था।लेकिन अभी तक पुलिस ने एक बार भी गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।बताया गया कि वैशाली पुलिस को सूचना मिली कि यह अपराधी अपने अपने घर पर है।जिसको लेकर वैशाली एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया जो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अपराधी ने यह बताया कि राजस्थान में जो सोना लूट हुआ था वह सुबोध सिंह के कहने पर किया गया था।राजस्थान में मन्नापुरम गोल्ड लोन कंपनी में 24 किलो सोना लूट कांड को अंजाम दिया गया था।बताया गया राजापाकर में नवीन कुमार नामक युवक की 25 हजार रुपए के विवाद में घर से बुलाकर हत्या का अंजाम दिया गया था।जिसके बाद पिता के द्वारा हत्या का FIR दर्ज कराई गई थी।अपराधी की पहचान राजापाकर थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर झखराहा चकसिकंदर निवासी रामप्रसाद राय के पुत्र गुड्डु कुमार के रूप में हुआ है।वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि राजस्थान के उदयपुर में सोना लूट मामले में फरार चल रहे वांछित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।2022 में लुट कांड को अंजाम दिया था वहीं राजापाकर थाना क्षेत्र में 2017 में हत्या काण्ड के बाद फरार चल रहा था यह सुबोध सिंह गैंग का सदस्य है।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026