Tranding

नीलाम पत्र वाद से संबंधित वारंटियों को करें गिरफ्तार, जिलाधिकारी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिलाधिकारी,दिनेश कुमार राय ने कहा कि नीलाम पत्र वाद से संबंधित वारंटियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। साथ ही अन्य देनदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उनके विरूद्ध भी गिरफ्तारी वारंट जारी करें।उन्होंने निदेश दिया कि सभी बैंको के शेष देनदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उनके विरूद्ध भी गिरफ्तारी वारंट जारी करें। जिलाधिकारी अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नीलाम वादों एवं उससे संबंधित गिरफ्तारी वारंट के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।जिलाधिकारी ने सभी एसडीपीओ,थानाध्यक्षों को निदेश दिया कि नीलाम पत्र शाखा द्वारा देनदारों के विरूद्ध जारी किये गये गिरफ्तारी वारंट के आलोक में त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित करायी जाय।जिलाधिकारी ने बकायेदारों सेअपील की है कि जल्द से जल्द राशि को जमा कराएं,जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा राशि वसूली हेतु सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिसअधीक्षक, बेतिया,शोर्य सुमन ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्षों को निदेश दिया कि प्राथमिकता केआधार पर नीलाम पत्र दायर देनदारों के विरूद्ध कार्रवाई करनी है। इससे संबंधित गिरफ्तारी वारंट जारी होते ही संबंधित देनदार की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाय,साथ ही पूर्व के लंबित मामलों कोभी त्वरित गति से निष्पादित करते हुए देनदारों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाय।समीक्षा के क्रम में,जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नीलाम पत्र वाद से संबंधित कुल-30657 देनदारों के विरूद्ध नोटिस जारी किया गया है। इस संदर्भ में 5905 देनदारों के विरूद्ध वारंट निर्गत किया गया है। जिसमें से 200 वारंटों को निष्पादित भी करा दिया गया है।इसके साथ ही119 डिस्ट्रेस वारंट भी निर्गत किया गया है।

उन्होंने बताया कि बड़े बकायेदारों में,कृष्ण मोहन राय बेतिया,रीता जायसवाल, बैरिया,मे0 विश्वा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा0 लि0, हैदराबाद, रूपलाल मंडल क्रय केन्द्र प्रभारी, पिपराही, उमेश कुमार साह, महनागनी बेतिया,रमोद प्रसाद गोनौली,मेसर्स प्रिती राईस मिल, हरनाटांड़, एमएमए फैशन बरवत प्रसराईन,महेश तिवारी,श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी,बरौली गोपालगंज,अभिमन्यु कुमार, छावनी,मैनाटांड़ रोड,रोहित कुमार,छावनी,मैनाटांड़ रोड, विजय कुमार राव,तेलुवा नौतन,एमडी नुरूल्लाह, गुरवलिया,सियारोसती, चनपटिया,बालाजी ट्रेडर्स, नरकटियागंज,कोपिन्द्र दास, रानीपकड़ी बेतिया,विनोद प्रसाद,जगदीशपुर,अंकिता कुमारी,गौनाहा,राजीव कुमार गुप्ता,महात्मा गांधी मार्ग, नरकटियागंज,प्रिया वर्मा, प्रकाश नगर,नरकटियागंज, जय प्रकाश पंडित,इमवलिया बगहा,मनीष कुमार,शिवगंज नरकटियागंज,मनोज कुमार, कटहरी, नरकटियागंज,उर्मिला देवी,सिंघाछापर बेतिया, अरूण कुमार,खापटोला नौतन,अनंत बंधु, लालगढ़ चनपटिया,मनीष कुमार, बसवरिया पीपल चौक, बेतिया,सन्नी कुमार,कालीबाग बेतिया,अखिलेश्वर यादव, छावनी बेतिया, सतीश कुमार, संत कबिर रोड बानूछापर, बेतिया,बैधनाथ सोनी, हाटसरैया बैरिया,मुनेश्वर यादव,बैठनिया मठियावृत मझौलिया,शंभू प्रसाद,पुरानी बाजार नरकटियागंज, विशेश्वर उपाध्याय,लक्ष्मीपुर पतिलार,चौतरवा, म0आजाद,रायबारी महुअवा, महुई चौतरवाआदि के नाम शामिल हैं।इसअवसर पर पुलिसअधीक्षक,शौर्य सुमन, अपर समाहर्ता,राजीव कुमार सिंह सहितअन्य सबंधितअधिकारी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026