Tranding

विशेष अभियान में भारी मात्रा में पुलिस ने किया विदेशी शराब जप्त।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

पुलिस छापेमारीअभियान में, शराब तस्करों को पकड़ने हेतु कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब जप्त की गई है।पुलिसअधीक्षक,डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर, जगदीशपुर थाना पुलिस ने विशेषअभियान के दौरान यह कार्रवाई की। सदर sdpo2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने संवाददाता को बताया कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महुआ मदरसा के पास एक रफ्तार पिकअप गाड़ी दिखाई दी,पुलिस ने पीछे किया तो चालक और उसका साथी गाड़ी छोड़करअंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जप्त की गई शराब में विभिन्न विदेशी ब्रांड के कुल 77 पेटी है,जिन में 3हजार 536 बोतले हैं,कुल शराब की मात्रा 673.2 लीटर है। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को जप्त कर लिया है।जगदीशपुर थाना में मामला दर्ज करआगे के कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्कर को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शराब कारोबारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बेतिया पुलिस काअवैध शराब के खिलाफअभियान नियंत्रण जारी रहेगा।

Karunakar Ram Tripathi
121

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026