Tranding

महाराजा सुहेलदेव राजभर की मनाई गई जयंती

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

पिपराइच क्षेत्र के महमूदाबाद उर्फ मोगलपुरा स्थित ग्राम सचिवालय पर रविवार को महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती मनाई गई ।

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए‌ अखिल भारतीय राजभर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामाज्ञा राजभर ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने अद्वितीय पराक्रम से इतिहास रचने वाले महाराजा सुहेलदेव राजभर भारत माता के सच्चे सपूत हैं । राष्ट्र उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन कर रहा है । उनके जन्म जयंती पर हम सभी को उनके विचारों को आत्मसात कर भारत को सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए । कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव अर्चना विश्वकर्मा व प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा रामप्रवेश राजभर ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष और प्रेरणा का अनुपम उदाहरण है । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष इंद्रेश राजभर, धर्मेंद्र राजभर, अखिलेश कोरी, रामचंद्र राव व पप्पू राजभर सहित तमाम लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए ।

Karunakar Ram Tripathi
96

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026