Tranding

"द इंडियन लेनिन बाबू जगदेव" फ़िल्म के पोस्टर और गाने हुए रिलीज।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार

अरवल जिले के कुर्था में विशाल जगदेव मेला तथा पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में "द इंडियन लेनिन बाबू जगदेव" हिन्दी फीचर फ़िल्म के पोस्टर और लीड गाने का रिलीज किया गया। फ़िल्म के डायरेक्टर प्रेम कुमार विद्यार्थी ने बताया कि जगदेव बाबू की जीवनी पर आधारित यह फ़िल्म युवाओं के वरदान साबित होगा। उन्होंने न सिर्फ 90 प्रतिशत के लिए सर्वस्त्र न्योछावर किया वल्कि बिहार झारखण्ड यूपी एवं पूरे देश की राजनीतिक दशा बदल दी। वहीं प्रोड्यूशर सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि यह फ़िल्म ख़ासकर युवा ही नहीं पूरे परिवार के साथ गरीब दबे कुचले लोग के अलावे महिलाएं, युवा सभी लोग बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। जल्द ही यह फ़िल्म आस पास के सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। मेला के आयोजकों ने माला और अंगवस्त्र देकर अतिथियों का सम्मानित किया। इस मौके पर मौजूद लोग मूवी का गाना "चलो लड़ें लड़ाई हम आर पार की" बड़े ध्यान पूर्वक सुना और सराहना की। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जगदेव प्रसाद के सुपुत्र नागमणि, फ़िल्म निर्माण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मौर्य, प्रो. वंदना कुमारी, उपेंद्र पथिक, विनोद विरोधी, कृष्णा प्रसाद दिवाकर, डॉ विनोद कुमार सिन्हा, राहुल कुमार, अमरजीत एलेक्स, संजय यादव, निशांत कुमार, सुभाष कुमार, संजय कुमार आदि हजारों की संख्या में अर्जक संघ, शोषित समाज दल के नेतागण और समर्थक मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
218

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026