Tranding

छावनी ओवरब्रिज का 9 फरवरी 2025 को रेलमंत्री करेंगे जनता को समर्पित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय शहर का छावनी ओवरब्रिज का 9 फरवरी 2025 को रेलमंत्री जनता को समर्पित करेंगे। छावनी ओवरब्रिज का रेलमंत्री के द्वारा समर्पित करने के बाद सभी तरफ का रास्ता खुल जाएगा,जिससेआने जाने में काफी आसानी हो जाएगा। आम जनता इस रास्ते से होकर सभी प्रखंडों में जा सकते हैं। विदित हो कि इस रूट पर जाने वाले सभी ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है।रेलवे फाटक के बंद रहने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती थी, अब इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। छावनीओवरब्रिज का प्रथम मार्ग बेतिया,लोरिया,बगहा नरकटियागंज,कुशीनगर, गोरखपुर जाने के लिए आसानी हो जाएगी।इसका दूसरा मार्ग,बेतिया,कुमारबाग चनपटिया, लोरिया, गौनाहा नरकटियागंज, भिखनाथोडी इत्यादि जाने के लिए सुगम हो जाएगा।तृतीय मार्ग खुल जाने से,बेतिया,गोपालपुर, बलथर, सिकटा,नेपाल, मैंनाठंड आदि जगहों को जोड़ता है।चतुर्थ मार्ग,बेतिया मोतिहारी, अरेराज जाने वाले लोगों के लिएआसानी होगी। छावनीओवरब्रिज के दूसरे भाग के उद्घाटन हो जाने से आम जनता को बहुत ही आसानी हो जाएगी,आम जनता एक स्थान से दूसरे स्थान तकआसानी से पहुंच जाएंगे। 

संवाददाता को यह भी पता चला है कि ओवरब्रिज के दोनों तरफ पैदल यात्रियों को जाने,नीचे उतरने के लिए भी सीढी बनाया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026