Tranding

23 फरवरी को अधिक संख्या में पटना पहुंच कर कुशवाहा आक्रोश रैली को सफल बनाएं : नागमणि

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर/महुआ (वैशाली) बिहार

पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय नागमणि कुशवाहा का आगमन महुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत गौसपुर चकमजाहिद के कादिलपुर गांव निवासी सेवानिवृत शिक्षक रामबालक सिंह के आवास पर हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महुआ कुशवाहा प्रखंड अध्यक्ष श्री दीप नारायण सिंह एवं संचालन सोनू कुमार द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महुआ नगर परिषद के सभापति नवीन चंद्र भारती एवं समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में कुशवाहा समाज की संख्या को कम दर्शाने पर श्री नागमणि ने आक्रोश जताते हुए 23 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में कुशवाहा आक्रोश रैली का आयोजन किया है।जिसमें सभी लोगों को लाखों की संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया।कार्यक्रम में गौसपुर चकमजाहिद के पूर्व सरपंच अरविंद कुमार कुशवाहा,रामचंद्र सिंह,मिथिलेश कुमार, कृष्णकांत सिंह,हरेंद्र सिंह,सुनील कुमार निराला,शंकर सिंह,सच्चिदानंद सिंह,बालेश्वर प्रसाद सिंह,रामजतन सिंह आदि समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर राघवेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष शिक्षक संघ ने श्री नागमणि एवं नवीन चंद्र भारती सभापति महोदय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

Karunakar Ram Tripathi
180

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026