शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
जिला के कई प्रखंड में मनरेगा कार्यक्रम के अंतर्गत बहुत सारे घोटाले सामने नजर आ रहे हैं,दिन में मजदूरी के नाम पर बाल मजदूरों को भी खटाए जा रहा है,और एक ही फोटो पर कई मजदूर की हाजिरी बनाकर लूट खसोट किया जा रहा है। इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया प्रखंड के तिरवाह क्षेत्र में पईन सफाई की योजना केअंतर्गत कई बाल मजदूर की भी हाजिरी बन रही है,जिनके हाथ में ना ही कुदाल है और ना ही टोकरी नजर आ रही है, इनका भी फर्जी हाजिरी बनाई जा रही है,केवल एक फोटो दिखाकर मजदूरों की फर्जी हाजिरी बनाई गई है,लेकिन एनएमएस परअपलोड फोटो में एक भी महिला मजदूर उपस्थित नहीं है,क्यों इस तरह हाजिरी का फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम केअंतर्गत बहुत सारे इस प्रकार के घोटाले होने की सूचना संवाददाता को मिल रही है।संबंधित पदाधिकारी से इस घटना की विधिवत जांच होनी चाहिए।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026