शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
एक महिला अपने पति को शौचालय में पानी देने के लिए खड़ी थी,तभीअचानक एक अपराधी ने उसके सर में गोली मार दी,जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मृत महिला की पहचान सड़किया टोला निवासी मुस्तफा गाड़ी के 28 वर्षीय पत्नी रिजवाना खातून के रूप में की गई है घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस चौकी को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शौक को अपने कब्जे में लिया,मामले के गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री की टीम को भी बुला लिया गया है।एसडीपीओ ने संवाददाता को बताया किअभी तक मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस मृतिका के परिजन से पूछताछ कर रही है,ताकि वस्तुस्थिति की पता चल सके,पुलिस मृतिका के परिजन सेआवेदन के लिए इंतजार कर रही है।आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026