शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
सरस्वती पूजा को देखकर अपने घर लौट रही एक नाबालिक लड़की को रात्रि 8:00 बजे दो युवकों ने जबरदस्ती उठाकर बगल के घर में ले जाकर दोनों दरिंदों ने उसको हवस का शिकार बनाया,लड़की के चिल्लाने और शोर मचाने पर,ग्रामीण और उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे,तब तक दोनों युवक फरार हो गए थे। पुलिस को सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को धर दबोचा, पूछताछ करना शुरू कर दी।
नाबालिक लड़की के पिता ने थाने मेंआवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।संवाददाता को पता चला है कि पकड़ाए दोनों युवकों में से एक नाबालिक बताया गया है। संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि पूजा के दिन दोनों युवक उसके घर के पास ताक लगाकर बैठे थे कि जब वह लौट कर घरआने लगे तो उसको पकड़कर बगल के घर में ले जाकर उसको हवस का शिकार बनाया जाए।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026