Tranding

नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन ने युवा कवयित्री एवं लेखिका हिना कौसर गोरखपुरी को बनाया अपना ब्रांड एम्बेसडर।

पुस्तक लेखन के क्षेत्र में कवयित्री हिना कौसर गोरखपुरी को संस्थान ने किया नामित।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तरप्रदेश।

मध्य प्रदेश स्थित साहित्यिक और सामाजिक संस्था नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन ने युवा कवयित्री एवं लेखिका हिना कौसर गोरखपुरी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति विशेष रूप से पुस्तक लेखन के क्षेत्र के लिए की गई है। फाउंडेशन के निदेशक एवं संपादक आदरणीय मिथिलेश कुमार सिंह ने कल रात सूची जारी कर औपचारिक रूप से इस नियुक्ति की घोषणा की। नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन शिक्षा, साहित्य,संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित करता है। संस्था ने हाल ही में एक्स डॉट कॉम पर ग्लोबल अचीवमेंट बेस्ट टीचर अवार्ड की शुरुआत की है।

  साथ ही साथ फाउंडेशन का सुपर 50 संपादकीय अभियान *द इंडियन आइडियल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स* में दर्ज हुआ है जिसमें हिना कौसर जी का भी नाम संपादक के रूप में दर्ज हुआ है। *ब्रांड एंबेसडर* बनाए जाने पर कवयित्री हिना कौसर जी ने बताया कि ब्रांड एंबेसडर के रूप में वह *नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन* की गतिविधियों और मूल्यों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके साथ ही संगठन की साहित्यिक पहल को नई एक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आगे उन्होंने कहा कि मैं संस्था की बहुत बड़ी आभारी हूं जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा और अपनी संस्था का ब्रांड एंबेसडर बनाया और जिस विश्वास के साथ मुझे यह पद और ज़िम्मेदारी दी गई है उसी विश्वास,जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ मैं अपने कार्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ करूंगी और अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता भाई-बहन और सभी अपने लोगों को दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
93

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026