Tranding

पड़ोस के घर में मोबाइल चार्ज करने गई एक 12 साल की बच्ची से किया गया रेप

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक 12 साल की लड़की नाबालिक लड़की जो अपने पड़ोस में मोबाइल चार्ज करने के लिए गई थी,पड़ोस के रहने वाली युवक ने उसको जबरदस्ती मुंह दबाकर उसके घर के बगल के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया,उसका एक साथी खड़ा होकर सहयोग कर रहा था।

इस घटना को लेकर पीड़िता की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनोंआरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी तेज कर रही है। पीड़िता की मां ने बताया कि पड़ोस के दोनों युवक इसकी 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से हमेशा बात करने की कोशिश कर रहे थे,मगर वह बातचीत नहीं कर रही थी,मौका पाकर इन दोनों ने उसके साथ रेप किया,यह घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई गई है।श्रीनगर थानाअध्यक्ष, अमित कुमार पाल ने संवाददाता को बताया कि यह मामला बहुत गंभीर है, आरोपियों की पहचान हो चुकी है,और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है,उन्होंने कहा कि नाबालिक के बयान और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही है,घटना से इलाके मेंआक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को हर हाल में कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
53

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026