Tranding

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद में एंटी रोमियो टीम द्वारा किया गया व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित "मिशन शक्ति अभियान" के अंतर्गत जनपद की सभी एंटी रोमियो टीमों द्वारा समवेत रूप से क्षेत्र के ग्रामों, कस्बों, विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा उपलब्ध हेल्पलाइन सुविधाओं की जानकारी देना रहा, जिससे वे किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों, उत्पीड़न अथवा छेड़छाड़ की स्थिति में साहसपूर्वक और जागरूकता के साथ कदम उठा सकें।

एंटी रोमियो टीमों द्वारा सामूहिक क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्राम वासी, विद्यालय के शिक्षक-छात्रगण, अभिभावक एवं अन्य नागरिकगण सम्मिलित हुए।

छात्राओं व महिलाओं को उनके संविधान प्रदत्त अधिकारों, सुरक्षा कानूनों तथा मिशन शक्ति के उद्देश्यों के विषय में जानकारी दी गई।

प्रत्येक स्थान पर पंपलेट वितरित किए गए, जिनमें महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का उल्लेख किया गया, जैसे:

o महिला हेल्पलाइन – 1090

o आपातकालीन सहायता – 112

o बाल हेल्पलाइन – 1098

o महिला कल्याण – 181

o मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076

• विद्यालयों में जाकर छात्राओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां छात्राओं को स्वरक्षा, साइबर सुरक्षा, यौन उत्पीड़न की रोकथाम, ऑनलाइन शोषण, आदि विषयों पर जानकारी दी गई।

पुलिस विभाग की सक्रिय भूमिका:

जिला पुलिस प्रशासन के दिशा-निर्देशन में संचालित इस अभियान में थाना प्रभारियों, महिला आरक्षियों एवं महिला हेल्प डेस्क कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। टीमों ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि:"महिला सुरक्षा के प्रति सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अभद्रता, छेड़छाड़ या मानसिक उत्पीड़न की स्थिति में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।"

Karunakar Ram Tripathi
119

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026