Tranding

राजस्व महाअभियान केवल दिखावा।

समस्या का समाधान नहीं,कर्मी कर रहे हैं आनाकानी,टालमटोल की भावना से कर रहे हैं काम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला में चल रहे राजस्व महा अभियान मात्र छलावा व दिखावा है,नगर निगम क्षेत्र में चल रहे राजस्व महाअभियान में संलग्न कर्मियों के द्वारा जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करके टाल मटोल की नीति अपना रहे हैं, नगर निगम क्षेत्र में किस दिन, किस समय,किस स्थान पर स्शिविर लगाया जाएगा, इसकी सूचना पूर्व में प्रसारित नहीं की गई है,जिससे राजस्व से संबंधित काम कराने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इधर-उधर भाग दौड़ करना पड़ा है। इस राजस्व महाअभियान में लोगों की जानकारी केअभाव में बहुत तरह से समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं,इस राजस्व महा अभियान में संलग्न कर्मी रैयतों के घर नहीं जाकर सुधार करने संबंधित काम 

 एक जगह बैठकर कर रहे हैं,साथ ही अपने साथ लैपटॉप या डाटाएंट्री कर्मी नहीं रख रहे हैं,जिससे काफी परेशानी हो रही है।इस राजस्व महाअभियान में संलग्न कर्मी लोगों की समस्याओं को नहीं सुनकर कई तरह के बहाने बनाकर उनको हटा दिया जा रहा है,कर्मियों के द्वारा कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है बल्कि टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है,शिविर में इतनी भीड़ हो जा रही है कि लोग एक दूसरे पर चढ़े रह रहे हैं,किसी का काम नहीं हो पा रहा है,किसी को फॉर्म नहीं मिल रहा है,और ना ही संबंधित कागजात पर मोबाइल नंबर और दस्तखत भी नहीं हो पा रहा है,ऐसा करने से यह राजस्व महाअभियान फ्लॉप कर जाएगा,साथ ही सरकार की बदनामी होगी।इस राजस्व महाअभियान में बहुत सारे लोगों का जिनका आंचल का लगान रसीद कट रहा है,मगर उसमें खाता,खेसरा या रकब्बाअंकित नहीं होने से कई सालों से रसीद नहीं कट पा रहा है,जिससेअंचल कार्यालय को राजस्व की क्षति हो रही है,इस काम में सुधार नहीं हो पा रहा है,जिससे हजारों लोगों की यह समस्या उत्पन्न हो गई है,इसका भी समाधान करने के लिए इस राजस्व महाअभियान में काम होना चाहिए,अन्यथा यह राजस्व महाअभियानआम जनता के लिए सरदर्द बन जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
102

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026