चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
निचलौल तहसील क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी एक व्यक्ति ने उपजिलाधिकारी निचलौल को हल्का लेखपाल पर धनउगाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है ।
पीड़ित ब्रह्मानन्द ने आरोप में लिखा है कि वह अपनी जमीन एक साल पूर्व 2024 में साढ़े दस डिसमिल 27 नर्सरी निवासी लड्डन के नाम से बैनामा कर दिया था ।जिस मामले में उसने हल्का लेखपाल अनिल कुमार को पैमाइस के नाम पर पच्चीस सौ रुपए नकद भी दे दिया था लेकिन एक साल बीत गए लेखपाल ने न तो जमीन ही नापा और न ही पैसा वापस किया ।इस संबंध में तहसीलदार निचलौल अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026