Tranding

मीणा समाज सहित सर्व सम्माज की प्रतिभाएं सम्मानित

संसदीय समिति समरावता गांव की करेगी विजिट

जयपुर. अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद राजस्थान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमजीभाई डामोर एवं पूर्व मंत्री तथा संसदीय समिति के चेयरमैन फग्गन सिंह कुलस्ते रहे। अति विशिष्ट अतिथियों में सांवरमल झरवाल परिषद के राष्ट्रीय सलाहकार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर लाल बाड़ौत, थानागाजी विधायक कांतिलाल मीणा, पूर्व विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा, भगवाना राम सैनी, आईपीएस अधिकारी प्रहलाद राय मीणा रहे। वहीं कार्यक्रम में रिटायर्ड आईआरएस अधिकारी एवं समाजसेवक मनोज घुमरिया, मिल्लत ट्रस्ट के चेयरमैन हाफिज मंजूर अली खान, इन्द्राज मेघवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। समारोह की अध्यक्षता रिटायर्ड प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल एवं प्रदेश अध्यक्ष केसी घुमरिया ने की।

नीमकाथाना में आयोजित समारोह में संस्था की वार्षिक पत्रिका 'आदिवासियों की आवाज' के तृतीय संस्करण का विमोचन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जिसमें मीणा समाज, सर्व समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता, प्रतिभावान छात्र-छात्राएं, वीरांगनाएं, चिंतक, लेखक, कवि, कलाकार आदि शामिल थे। समारोह में आदिवासी समाज की समस्याओं एवं समाधान पर चर्चा हुई। वहीं वन अधिकार कानून, पेशा एक्ट, जल-जंगल-जमीन के अधिकार पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष केसी घुमरिया ने समाज को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करने का आह्वान किया।

बिरसा मुंडा सम्मान से प्रतिभाएं सम्मानित

घुमरिया ने उनियारा देवली विधानसभा क्षेत्र के गांव समरावता कांड को संसदीय समिति के चेयरमैन फग्गन सिंह कुलस्ते के समक्ष रखा और संसदीय समिति की विजिट समरावता गांव में कराने की मांग रखी। जिस पर चेयरमैन कुलस्ते ने सकारात्मकता दिखाई और समरावता आने का आश्वासन दिया। समारोह में सैकड़ों प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बिरसा मुंडा सम्मान से सुशोभित किया गया। कार्यक्रम की सोच, रूपरेखा व क्रियान्वयन प्रदेश अध्यक्ष केसी घुमरिया के नेतृत्व में हुआ। जिसमें पुरुष कार्यकारिणी और महिला कार्यकारिणी ने पूरा साथ दिया। समाजसेवी मनोज घुमरिया ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Karunakar Ram Tripathi
84

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026