Tranding

घर में नंगा बिजली के तार से सटकर महिला की हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बलथर थाना के परसौनी गांव में नंगा बिजली का तार से करंट लगने से एक महिला शेषननाथ यादव की पत्नी, रीना देवी,उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई।परिजन शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया।संवाददाता को ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार,शेषनाथ यादवअपने 8 वर्षीय बालक को रेबीज का टीका दिलाने के लिए सिकटा अस्पताल गए थे,जब वह दोपहर घर पर लौटे तो उनकी पत्नी बिजली के करंट लगने से मृत्यु हो चुकी थी।

मृतिका के भाई जो नेपाल के परसा के कालिकामाई गांवपालिका के निवासी हैं, अजय यादव ने पुलिस की सूचना दी कि उनकी बहन की मृत्यु बिजली के करंट से हो गई है।

Karunakar Ram Tripathi
74

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026