रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया।बिहार लेनिन के नाम से विख्यात अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 51वीं शहादत दिवस पर जिले के इमामगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जगदेव चौक पर शोषित समाज दल के तत्वाधान में शहादत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजबल्लभ सिंह ने की।इस अवसर पर उपस्थित समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की। वही वक्ताओं ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद आजीवन वंचित समाज के लिए संघर्षरत रहे तथा उनके ही प्रयास से सूबे में दलित, पिछड़े समाज के लोग सत्ता में आए ।वे विधानसभा में भी गरीबों और वंचितों के आवाजों को बुलंद करते रहे। उन्होंने अपने शासनकाल में पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को उचित प्रतिनिधित्व देकर आगे बढ़ने का काम किया। 5 सितंबर 1974 को शोषित समाज दल के नेतृत्व में सात सूत्री मांगों को लेकर कुर्था प्रखंड मुख्यालय पर चल रहे धरना कार्यक्रम में तब की कांग्रेसी हुकूमत की पुलिस ने अपने गुंडे द्वारा भगदड़ मचाकर एवं पुलिस पर पथराव का बहाना बनाकर गोली चलाया जिसमें छात्र लक्ष्मण चौधरी एवं जगदेव प्रसाद की निर्मम हत्या कर दी गई।कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोगों में दल के प्रांतीय सचिव रामविलास प्रसाद, मुकेश प्रसाद ,बृजनंदन प्रसाद ,डॉ सतीश कुमार, डां कृष्णा प्रसाद,बद्रीनारायण सिंह, रितु प्रिया चौधरी,प्रेम कुमार विद्यार्थी ,श्याम बिहारी प्रसाद समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026