Tranding

पिकअप चालक,हरिंदर पासवान का यूपी के हाईवे पर सड़क हादसे में हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला का एक पिकअप चालक,हरिंदर पासवान,उम्र 40 वर्ष जो शिकारपुर के कटघरवा गांव निवासी था,का उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। मुर्गा से भरी पिकअपवैनऔर ट्रक की जोरदार टक्कर में पिकअप के परखचे उड़ गए।

इस हादसे में चालक हरेंद्र की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि साथ बैठे खलासी का पैर टूट गया, घायल खलासी पुरानी बाजार का रहने वाला है,उसे खलीलाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाददाता को जानकारी के अनुसार हरेंद्र पासवान, देवलिया निवासी अरमान खान का पिकअप चलाता था, वह मुर्गा लादकर बस्ती से निकाला था,इसी बीच खलीलाबाद के पास तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी, टक्कर इतना भयावह था कि पिकअप के तरफ से उड़ गए।

मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। आज इसी की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया पत्नी सीता देवी का रो-राड़कर बुरा हाल है उसने बताया कि सुबह करीब 8:00 बजे पति से फोन पर बात हुई थी हरेंद्र ने कहा था कि वह रात तक घर लौट आएंगे, लेकिन दोपहर बाद गाड़ी मलिक ने फोन किया के वह अब इस दुनिया में नहीं रहे उनकी मृत्यु हो चुकी है। इस खबर के सुनती हुई पूरे ग्रामीण क्षेत्र में माध्यमिक सन्नाटा छा गया पुलिस जात में जुड़ गई है पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है रात तक 100 गांव पहुंच जाएगा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है परिजन और ग्रामीण मित्र के पांच बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं उधर से कानपुर थाना अध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि घटना की जानकारी जुटा जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
65

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026