Tranding

माँ चन्द्रिका देवी मंदिर पर व्यापारियों की बैठक संपन्न, पुलिस उत्पीड़न पर जताई नाराज़गी

ब्यूरो चीफ फुरकान कुरैशी एडवोकेट

लखनऊ उत्तर प्रदेश

माँ चन्द्रिका देवी मंदिर परिसर में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्या में मंदिर क्षेत्र के स्थानीय व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंजनी कुमार पाण्डेय ने की।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे कथित उत्पीड़न को लेकर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष व्यापारियों को नाजायज मुकदमों और नोटिसों के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। इस पर चर्चा करते हुए व्यापारियों ने संगठन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

व्यापारियों ने आपसी संवाद में यह भी कहा कि मंदिर दर्शन के लिए बाहर से आने वाले हर श्रद्धालु व ग्राहक का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री राजकुमार गुप्ता, प्रदेश सचिव एवं बख्शी तालाब अध्यक्ष श्री वेद रतन सिंह, लखनऊ मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संदीप साहू, गीता गुप्ता, अंशुमान बाजपेई, सर्वेश कुमार साहू, अजय प्रताप सिंह, महेन्द्र कश्यप, मुकेश कश्यप, श्रीराम अशोक सिंह, राम सनेही रावत, बलबीर सैनी, मोहित सिंह, ललित निषाद सहित कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

बैठक में अनेक व्यापारियों ने संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय ने व्यापारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा, "यह माँ चन्द्रिका देवी का धाम है, यहाँ किसी को भी कष्ट नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई अधिकारी या व्यक्ति व्यापारियों को परेशान करता है तो तुरंत संगठन को सूचना दें, समस्याओं का हर संभव समाधान कराया जाएगा।"

बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और व्यापारियों ने संगठन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Karunakar Ram Tripathi
60

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026