शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नाजनीन चौक पर स्थित एक निजीअस्पताल,न्यू पारस हॉस्पिटल कोअनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, अभिषेक कुमार,डीसीएम सुमिर आलम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,डॉक्टर मोहम्मद शहाबुद्दीन,सोनू राज, दरोगा मनोज सिंह की उपस्थिति में सील किया गया। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि लौरिया थाना के सौराहा वार्ड नंबर 3 निवासी,सुशील कुशवाहा की पत्नी,रश्मि कुमारी,उम्र 23 वर्ष,वह 9 माह की गर्भवती थी,विगत 2 सितंबर को प्रसूता की मौत उक्त अस्पताल में हो गई थी,मामले में मृतक के पति,सुरेश कुशवाहा के आवेदन पर योगपट्टी थाना क्षेत्र के बकही निवासी,सुनील कुमार मुखिया, संतोष कुमार मुखिया,नगर के नाजनीन चौक निवासी, न्यू पारस अस्पताल के चिकित्साक, डॉक्टर शमा साबरीन और उनके पति,डॉक्टर हामिद अली को नामजद किया गया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026