Tranding

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी कि बैठक में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन का निर्णय

सरकार कि उदासीनता के चलते आत्महत्या कर रहे दिव्यांग

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी कि बैठक आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी कार्यालय पर 15 सितम्बर को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा रोटी कपड़ा और मकान कि सौ फीसदी गारंटी के लिए समाजिक समानता कानून बनाने, लेखपाल व मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को नौकरी देने , पेंशन पांच हजार रुपए करने, अन्त्योदय आयुष्मान कार्ड बनाने, आवास कि सुविधा देने की मांग की गई है। उत्तर प्रदेश में दिव्यांग उत्पीड़न कि बढ़ती घटनाओं कि निन्दा कि गयी और सरकार कि उदासीनता के चलते आत्महत्या कर रहे दिव्यांगों के परिजनों दो करोड़ रूपए का मुआवजा देने कि मांग कि गयी।

मांग पत्र में सरकारी नौकरियों में चलन क्रिया के दिव्यांगों कि श्रेणियों चिन्हांकित करने कि मांग कि गयी।

वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों कि मांगों को पूरा नहीं करती है तो जल्द प्रदेश व्यापी आन्दोलन मुख्यमंत्री के कार्यालय में किया जाएगा।

आज कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी, गुड्डी दीक्षित, अरविन्द सिंह, वैभव दीक्षित, गोमती वर्मा, गौरव कुमार, रंजीत कुमार, सरला आदि शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
92

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026