Tranding

युवाओं को स्थायी नियुक्तियां दें सरकार : इमरान कुरैशी

-सरकार को युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं : इमरान कुरैशी

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर. राजस्थान कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षा वीर की भर्तियां किया जाने का निर्णय प्रदेश के युवाओं के साथ बड़ा धोखा है। भाजपा सरकार उच्च शिक्षा में भर्ती के नाम पर युवाओं को ठग रही है। बजट में 1 लाख 25 हजार सरकारी नौकरियां देने का वादा करने वाली सरकार अब स्थायी नियुक्तियों की बजाय अस्थायी भर्ती की घोषणा कर रही है। जो प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ सरासर अन्याय है।

कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में 5 वर्षों में 310 नए कॉलेज खोले और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की। यह एक अंतरिम व्यवस्था थी, ताकि नियमित भर्ती पूरी होने तक छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो।

लेकिन भाजपा सरकार ने नियमित भर्ती करने की बजाय उच्च शिक्षा में अग्निवीर मॉडल लागू कर दिया है। इसके तहत फैकल्टी को केवल 5 वर्षों के लिए अल्प वेतन पर अस्थायी तौर पर नियुक्त किया जाएगा। मतलब सरकार शिक्षकों को शिक्षा वीर बनाकर शिक्षा को ठेका प्रथा में झोंक रही है।

इमरान कुरैशी ने कहा-यह न केवल युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ है, बल्कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर भी गहरा आघात है। सरकार के इस निर्णय से साफ है कि उन्हें युवाओं के भविष्य या शिक्षा की मजबूती से कोई सरोकार नहीं है।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026