Tranding

भारत-पाकिस्तान का मैच सरकार अनुमति दे सकती है तो सिखों के धार्मिक स्थल पर जाने की अनुमति क्यों नहीं: कवलजीत मानू

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

सरकार के फैसले से सिख समुदाय में आक्रोश जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लंबी आयु के लिए गुरुद्वारे में अरदास की गई वहीं दूसरी तरफ सिख सामुदाए के लोगों में बड़ा आक्रोश देखने को मिला इसी प्रकरण में सिख समुदाय से कवल जीत मानू ने कहा कि गुरु नानक देव के आने वाले प्रकाश पूर्व पर केन्द्र सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को ननकाना साहिब जाने की अनुमति नहीं देना केन्द्र का एक आपत्तिजनक फैसला। सरकार इस पर पुनर्विचार करे।गृह मंत्री अमित शाह से समूह श्रद्धालु अपील करते हैं कि गुरूनानक देव महाराज जी के प्रकाश पूर्व जो उनके जन्म स्थान ननकाना साहिब (पाकिस्तान) में मनाया जाता है। यात्रियों को वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई है। करतारपुर साहिब में भी जाने की अनुमति पहले से ही नहीं है। जब व्यवसायिक हितों के लिए दोनों देशों के बीच क्रिकेट का मैच हो सकता है तो सार्वभौमिक श्री गुरू नानक साहिब जी के प्रकाश पर्व पर उनके जन्म स्थान पर मनाने के लिए भारत से जत्थों को भेजने की अनुमति नहीं देना एक तरह से सिखों के धार्मिक मामलों में दखलअंदाजी है। पूर्व में भी दोनों देशों के बीच कई मौकों पर संबंध बिगड़े रहने के बावजूद कभी जत्थों के जाने पर पाबंदी नहीं लगाई गई। इसलिए समूह संगत की मांग है कि सरकार अपने इस फैसले पर पुनविर्चार करे।

Karunakar Ram Tripathi
76

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026