Tranding

परतावल इफको बाजार पर किसान सभा का हुआ आयोजन

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल हॉस्पिटल रोड लंभुआ पर स्थित इफ़को बाजार पर नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय किसान सभा का आयोजन किया गया।

इस सभा में उपस्थित किसानों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति के विषय पर एवं नैनो यूरिया, डीएपी के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई और किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।

कार्यक्रम मे इफको के फिल्ड अफसर विनोद कुमार मौर्या ने किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, जैव उर्वरक, डिकंपोजर एवं सागरिका के महत्व के बारे में विस्तार से बताया साथ ही उसके प्रयोग करने की विधि के विषय में बताया। इसके अतिरिक्त इफको के विभिन्न उत्पाद जल विलेय, जैव उर्वरक, सागरिका, सल्फर आदि पर भी विस्तृत चर्चा की गई । एक किसान के प्रश्न का जबाब देते हुए उन्होंने कहा की यूरिया मे 46% नाइट्रोजन होता है जबकि हवा मे 78% नाइट्रोजन होता है यदि हम किसी तरह हवा मे उपस्थित 78%नाइट्रोजन को इकट्ठा कर लें तो हमें यूरिया डालने की जरुरत नहीं पड़ेगी जो हम नहीं कर सकते।

उन्होंने बताया की कुछ फसलों जैसे दलहन की फसल मे हमें यूरिया डालने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तिलक धारी मद्देशिया, एडीओ एजी अमरनाथ यादव , एडीओ सहकारिता सुनील कुमार चौरसिया , एडीओ पीपी कमलेश कुमार , फिल्ड अफसर विनोद कुमार मौर्य, क्षेत्र प्रबंधक इफको महराजगंज , सौरभ सिंह इफको इंचार्ज परतावल, सहायक श्रीराम यादव, मधुसूदन पांडेय एसएफए, रोहित प्रजापति एमडीई , एवं लगभग 80 किसानों ने सक्रियता से भाग लिया।

अंत में गन्ने में नैनो छिड़काव के लिए ड्रोन प्रयोग का सलाह दिया गया। साथ ही ड्रोन उद्यमी द्वारा अपना मोबाइल नंबर भी लोगों को अवगत कराया गया और साथ ही नि:शुल्क सागरिका वितरण कराया गया।

Karunakar Ram Tripathi
37

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026