हफीज़ अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
द ग्रेस एण्ड ग्लोरी चर्च के तत्वाधान में पारंपरिक चर्च की पहली वर्षगांठ एनीवर्सरी सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन दिनांक बजे से शास्त्री भवन 18.09.2025 दिन गुरूवार शाम 5:00 आडिटोरियम खलासी लाइन कानपुर नगर में किया गया जिसमें मुख्य पादरी बिशप आदित्य सविता जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आये हुए सभी अतिथियों एवं पादरियों का स्वागत किया। प्रभू यीशू मसीह की सेवा के चर्च की पहली वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम का आरम्भ चर्च के स्प्रिचुअल वर्शिप टीम के द्वारा आराधना-आराधना यीशू की गीत के द्वारा शुरू किया गया। चर्च के बच्चों के द्वारा सुन्दर नाटिका, सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किये गये। चर्च की वर्शिप टीम के द्वारा जब साथ है मसीहा एवं तू करम का समन्दर कव्वाली गीत गाकर प्रभू यीशू मसीह की महिमा की और बिशप आदित्य सविता जी ने अपने सन्देश में बताया कि समस्त मानव के लिए प्रभू यीशू मसीह उद्धार और शान्ति और खुशियां देने के लिए दुनिया में आये। कार्यक्रम के उपरान्त विशेष रूप से पादरियों ने अपने देश के लिए सुख शान्ति समृद्धि के लिए प्रार्थना की और कार्यक्रम में आये हुए भक्तजनों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिशप आदित्य सविता, पादरी अमर सिंह, पादरी मोहन, पादरी दीपक, पादरी ईशू सेन, बहन ईशा, अंजली, लक्ष्मी, माया, अरूण, रंजना, कुलदीप, सपना, पिंकी आदि उपस्थित थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026