Tranding

कामता पंचायत भवन में आदि सेवा केन्द्र का पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने उद्घाटन किया।

आदि कर्मयोगी अभियान की हुई शुरूआत।

आदि कर्मयोगी अभियान उत्तरदायी शासन अभियान के तहत दामोदर और हिसरी गांव का च्यन किया गया।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

चंदवा, लातेहार, झारखंड।

कामता पंचायत भवन में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने फीता काटकर आदि सेवा केन्द्र का उद्घाटन कर आदि कर्मयोगी अभियान की शुरुआत की।  

पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने इस अवसर पर कहा कि पंचायत के दो गांवों दामोदर और हिसरी को आदि कर्मयोगी अभियान उत्तरदायी शासन अभियान के तहत च्यन किया गया है उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की आदि कर्मयोगी अभियान का मकसद है ग्रामीण क्षेत्रों के सुदूरवर्ती जन जातीय गांवों में विकास को आगे बढ़ाना तथा जनता से जुड़े विकास को गति प्रदान करने की है।

इस अभियान को सफल करने के लिए संबंधित कार्य में चुने गए कर्मयोगी सहयोगी को ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है।

पंचायत सचिव प्रमोद गंझु ने कहा कि सरकार चाहती है कि एसटी गांवों में विकास की गति तेज हो और उन्हें जन कल्याकारी योजनाओं का लाभ मिले यह तभी संभव है जब गांव के सभी समुदायों की इसमें सहभागिता हो।

उद्घाटन कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, पंचायत सचिव प्रमोद गंझु, दामोदर आंगनबाड़ी सेविका सनिचरिया देवी, प्रज्ञा केंद्र संचालक सौदागर खान, पोस्ट मास्टर रानी तिर्की, हिसरी आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सहायक शंकर कुमार, वार्ड सदस्य गौरी उरांव, ग्राम प्रधान पचु गंझु, जहांगीर खान, रियाज खान, निर्मल उरांव, पूजा रानी कुमारी, बंधन उरांव, अनु कुमारी, पुष्पा देवी, मन्ना उरांव, बीरबल उरांव, सुनील उरांव, अर्जुन लोहार, संजय राज, अनीषा राज, दिनेश उरांव,एएनएम ज्योति लकड़ा, हेलेन मिंज, विजय कुमार, वीणा उरांव, रीणा मिंज, निर्मल उरांव, अमृत बासपति, राहुल नायक, रविंद्र भोगता, जुगेंद्र गंझु, सुनीता कुमारी, उषा कुमारी, दिनेश उरांव, रोहित नायक, कृष्णा कुमार, प्रदीप गंझु, बीरबल उरांव, एलेन मिंज, आरती कुमारी, खुशबू कुमारी, सोनाली कुमारी समेत बड़ी संख्या में पंचायत वासी शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
61

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026