Tranding

जिला के तीन स्थान पर बिजली करंट लगने से दो युवकों,एक महिला की हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बिजली से करंट लगने से युवकों, महिलाओं ऑटो चालक खेत में पानी पटाने वाले मजदूर की मौत होने की खबर लगातार मिल रही है। इस घटना से ऐसा लगता है कि इन लोगों के बिजली करंट से बचने के लिए सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है,बिजली के तार खुले रहने,चोरी से बिजली जलाने,बिजली से लापरवाही करने वालों को अपनी सुरक्षा खुद करनी चाहिए।बिजली सप्लाई के तार,पंखा,पंप सेट चलाने में

मोटर और जनरेटर चलाने के समय बिजली के खुले तारों पर लपेट देना चाहिए इसमें काफी सतर्कता बरतनी चाहिए,ताकि बिजली का करंट प्रवाहित नहीं हो और मौत का सामना नहीं करना पड़े। जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से तीन युवकों की मौत हो गई है।पहली घटना कुमारबाग थाना क्षेत्र के उपाध्याय टोला वार्ड नंबर 9 में सुबोध कुमार पांडे,उम्र 30 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। खाना अध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने संवाददाता को बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर, पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के द्वाराआवेदन मिलने पर यूडी कैसे दर्ज करआगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि सुधीर कुमार अपने घर में लटके हुए बिजाली के तार को ठीक कर रहा था,इसी बीच करंट लगने से जमीन पर गिर गया,परिवारजनआनंन फानन में इस अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत् घोषित कर दिया। युवक की मृत्यु पर पूरे घर में कोहराम मच गया,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई,और लोगों कीअपार भीड़ युवक के घर देखने कोआ गई।

एक दूसरी घटना में पिपरासी थाना क्षेत्रअंतर्गत डुमरी मुरारीडीह पंचायत के घोड़वा गांव में रात्रि समय लघुशंका करने के दौरान बिजली के करंट के चपेट में आने से मौत हो गई।उप प्रमुख रामदुलार चौहान ने संवाददाता को बताया कि घोड़हवा गांव निवासी,दहाड़ी चौहान के पुत्र संतचौहान,उम्र 30 वर्ष की मृत्यु हो गई।ग्रामीण ने संवाददाता को बताया कि युवक अपने घर से पेशाब करने निकला था,बारिश हो रही थी,इसी बीच उसका पैर बिजली के खंभे से सट गया,उसमें करंट प्रवाहित थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।एक दूसरी घटना में, रामनगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में रामचंद्र रावत की पत्नी, चंद्रमा देवी उम्र 41 वर्ष के घर में बिजली संबंधी काम हो रहा था,इसी बीच महिला बिजली के करंट के चपेट में आ गई, हरिजन उसे आनंद-पणन में लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी, डॉक्टर ने बताया कि रास्ते में ही इसकी मृत्यु हो गई है। मिट्टी का प्राइवेट अस्पताल में घूम कर सफाई का काम करती थी।

Karunakar Ram Tripathi
79

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026