Tranding

नवरात्रि के प्रथम दिन मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम से जागृत हुई मातृशक्ति

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन शक्ति उपासना के अवसर पर जनपद में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने श्री दुर्गा मंदिर, फरेंदा में पूजा-अर्चना कर मातृशक्ति को जागृत करने का संदेश दिया। वहीं, क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और उनके हित में चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के महत्व से अवगत कराते हुए कहा गया कि सरकार की प्राथमिकता महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

मिशन शक्ति 5.0 क्या है?

मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अक्टूबर माह वर्ष 2020 में शुरू किया गया था, मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित है। यह अभियान चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ाया गया और अब अपने पाँचवें चरण (मिशन शक्ति 5.0) में है। 20 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन लखनऊ से मिशन शक्ति 5.0 की शुरुआत की।

इस फेज की थीम “शक्ति का पंच प्रवाह” है, जिसमें पाँच आयाम शामिल हैं—

1. सुरक्षा

2. सम्मान

3. स्वावलंबन

4. स्वास्थ्य

5. सशक्तिकरण

मिशन शक्ति के तहत प्रदेश के सभी जिलों में नवरात्र के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
65

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026