ब्यूरो चीफ फुरकान कुरैशी एडवोकेट
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
थाना गुडम्बा क्षेत्र के विवेकानंद पुरम में रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई थी। इस घटना में प्रथम पक्ष के मो. आसिफ गाजी और द्वितीय पक्ष के आसिफ अली घायल हो गए थे। घटना के संबंध में प्रथम पक्ष के यासीन पुत्र स्व. शाकीर अली निवासी मकान नंबर 53/54 विवेकानंदपुरम, कल्याणपुर पश्चिम, थाना गुडम्बा, लखनऊ द्वारा मो. आसिफ अली पुत्र अख्तर अली निवासी रामनाथ, देवरिया के विरुद्ध थाना गुडम्बा पर मु.अ.सं. 381/2025 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया।वहीं द्वितीय पक्ष की ओर से आरिफ अली पुत्र अख्तर अली निवासी रामनाथ, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया द्वारा मो. आसिफ एवं अन्य के विरुद्ध मु.अ.सं. 383/2025 धारा 109(1)/125/3(5) बीएनएस थाना गुडम्बा पर मुकदमा दर्ज कराया गया। विवेचना में पाया गया कि विवाद का कारण आपसी रुपये का लेन-देन था आज दिनांक 29 सितंबर 2025 को विवेचनाधिकारी उपनिरीक्षक श्री अर्पित गुप्ता ने अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्त मो. आसिफ पुत्र स्व. शाकीर अली (उम्र लगभग 27 वर्ष), निवासी विवेकानंदपुरम, थाना गुडम्बा को KGMU ट्रॉमा सेंटर से इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने वादी मुकदमा के भाई पर जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायरिंग की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल , उपनिरीक्षक अर्पित गुप्ता , उपनिरीक्षक कृपा राम यादव, कांस्टेबल रितेश यादव, कांस्टेबल भारत
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026