वसीम अकरम कुरैशी
जयपुर, राजस्थान
गोविन्दपुरा स्थित एसएस पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक डांडिया प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय निदेशक घनश्याम टेलर, प्राचार्य शिवपाल प्रजापत तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी डांडिया कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बच्चों की माताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन का माहौल और अधिक जीवंत व मनोरंजक हो गया। रंगारंग प्रस्तुतियों से सजे इस सांस्कृतिक उत्सव में विद्यालय परिसर उल्लास और उत्साह से गूंज उठा।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026