चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
नगर पंचायत चौक के सभागार में को नगर पंचायत में तैनात पच्चीस महिला सफाई मित्रों के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत संपूर्ण भारत में चलाए जा रहे एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक कर महिला कर्मियों को जागरूक किया गया तथा उन्हें आयरन एवं विटामिन सी की गोलियां वितरित की गई जिससे महिलाओं का सेहत अच्छा रहे ।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा एनीमिया मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है यह सराहनीय कार्य है इसमें महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है ।
इस अवसार पर प्रधान लिपिक रमेश चंद, स्वस्थ कर्मी बेदब्याश पांडेय सहित सभासद छविनाथ यादव, विशाल पुष्कर, त्रिभुवन गुप्ता, पीके वर्मा, श्रीराम गुप्ता, विजय कुमार मद्धेशिया, सर्वेश पांडेय सहित नगर पंचायत के तमाम लोग उपस्थित रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026