Tranding

जेपी सेनानी जानकी दास के मरणोपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बोधगया भूमि संघर्ष के नायक थे जानकी दास: कौशल गणेश आजाद

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया, बिहार

सन 1974 में हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चलाए गए संपूर्ण क्रांति आंदोलन के दौरान बोधगया मठ की भूमि आंदोलन के एक सिपाही रहे जानकी दास के मृत्युपरांत उनके पैतृक गांव गोसाई पेसरi स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में लोक समिति, मजदूर किसान विकास समिति एवं अर्जक संघ के संयुक्त तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गयाl इस अवसर पर महामना गौतम बुद्ध के शरण का संकल्प दोहराते हुए मानववादी विचारक वीरेंद्र कुमार अर्जक ने उपस्थित परिजनों, अतिथियों द्वारा दिवंगत जानकी दास के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गयाlश्रद्धांजलि सभा में आए लोक समिति के राष्ट्रीय संयोजक कौशल गणेश आजाद ने कहा कि दिवंगत जानकी दास भूमि आंदोलन के दौरान सामंतों के जुल्म के खिलाफ जुझारू लड़ाई खड़ा किए थे व आज हमारे प्रेरणा स्रोत हैंl आने वाले दिनों में बोधगया भूमि संघर्ष के नायक के रूप में जiने जाएंगेl इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि उनके जीवनी पर स्मारिका का प्रकाशन करने एवं गोसाई पेसरi स्थित पैतृक गांव में मठ की भूमि पर उनकी प्रतिमा लगनी चाहिएl वक्ताओं ने यह भी कहा कि वे अंधविश्वास और पाखंड के प्रबल विरोधी रहे ,इसी के कारण वे आजीवन गरीबी से भी जूझते रहेl इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में उनकी विधवा रोहणी देवी, पुत्र दशरथ दास, रामदेव दास, कमलेश दास,श्यामदेव दास, पुत्रवधू उषा देवी, देवंती देवी,सरिता देवी, सविता देवी ,पुत्री बसंती देवी के अलावा खादी ग्रामोद्योग के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाकर कुमार,सर्वोदय मंडल के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार सिंह,बचपन बचाओ आंदोलन के सदस्य मुख्तारउल हक, गांधी स्मारक निर्माण समिति के अध्यक्ष माधव दास,एकता परिषद के जगत भूषण,पूर्व मुखिया कृष्णदेव प्रसाद यादव,राजेंद्र प्रसाद मेहता, जानकी यादव,20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, मिथिलेश कुमार निराला, राजद नेता श्याम बिहारी यादव,प्रगतिशील किसान रामसेवक प्रसाद, अर्जक संघ के जिलामंत्री सह पत्रकार विनोद विरोधी,परमेश्वर यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थेl श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जेपी सेनानी उपेंद्र सिंह एवं संचालन छात्र युवा संघर्ष वाहिनी के कiरू जी ने किया विदित हो कि जानकीदास का निधन बीते 21 सितंबर 2025 को हो गया था वे लंबे अरसे से बीमार थेl

Karunakar Ram Tripathi
39

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026