Tranding

ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

नौतन थाना क्षेत्रअंतर्गत तेलुआ पंचायत के नवराही वार्ड नंबर 15 में ससुरालआए एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतक की पहचान,पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के सुगांव निवासी 35 वर्षीय उपेंद्र राम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।थाना अध्यक्ष,प्रमोद कुमार पासबान ने संवाददाता को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी, अंतिम देवी,सास,लालसा देवी और ससुर,मानदेव राम को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि 9 साल पहले दोनों की शादी हुई थी, दोनों से दो बेटियां और एक बेटा है,उन्होंने बताया कि भूपेंद्र शराब का आदी था, और पति-पत्नी के बीच विवाद होता था,कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था,जिस पर पंचायत बैठी थी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ 2 रजनीश कांत प्रियदर्शी मौके पर पहुंचकर संवाददाता को बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट केआधार पर ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा,उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों केआवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं,कुछ लोग इसे आपसी विवाद का प्रमाण मान रहे हैं तो कुछ ससुराल पक्ष की संकल्पित की बात कर रहे हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

India khabar
53

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026