-मां सरस्वती व शंकर भगवान की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की
जयपुर, राजस्थान
सेवानिवृत आयकर महानिदेशक, वरिष्ठ समाजसेवी एवं अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर केसी घुमरिया का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं उन्होंने कॉलेज स्टूडेंट्स एवं शुभचिंतकों के साथ सेवाभावी कार्य कर माता-पिता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान घुमरिया फागी स्थित जय मीनेश महाविद्यालय पहुंचे तथा मां सरस्वती व शंकर भगवान की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की। वहीं उन्होंने फल वितरित किए तथा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। छात्रावास के बच्चों को भोजन कराया तथा भामाशाहों को शॉल एवं साफा पहनाकर स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान कॉलेज स्टूडेंट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
वहीं केसी घुमरिया एवं मित्रजनों ने कॉलेज पुस्तकालय के लिए 2.10 लाख का आर्थिक सहयोग दिया।
इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष सायरमल मीना, पूर्व सचिव कैलाश मीना, रामजी लाल बैजवाड़ी सरपंच, रतन लाल मीना जोधपुरा, मदन मीना, अमर सिंह मीना, रुडमल मीना, जेसी राठी, चन्द्रबाई मीना, ममता मीना, प्रियंका मीना, संतोष मीना, रूपेश मीना, रामफूल मीना, रामकरण मीना, रमासिंह, सपना मीना, राजेश मीना, श्रीराम चौधरी आदि उपस्थित रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026