Tranding

फरार चल रहे पशुतस्कर रुस्तम पुलिस गिरफ़त में

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बगहा के धनहा क्षेत्र के दहवा गांव के पशुतस्कर रुस्तम, पुलिस की गिरफ्त मेंआ गया। वह पुलिस टीम पर हमला कर दरोगा के सर्विस रिवॉल्वर छीनने की घटना का मुख्य आरोपी बताया गया है,जिस भगढ़डवा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है।

थानाअध्यक्ष, अमित कुमार सिंह संवाददाता को बताया कि यह घटना 18 सितंबर की रात को हुई थी।यूपी पुलिस के साथ धनहा पुलिस टीम रुस्तम के घर वारंट तामील कराने पहुंची थी,इसी दौरान रुस्तम और उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।हमले में दरोगा प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।हमलावरों ने उनकी सर्विस रिवॉल्वर और मोबाइल फोन भी छीन लिया था। संवाददाता को पता चला है कि इस घटना में रुस्तमऔर उसके सहयोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके घर पर कुड़कीजपती की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। मामले के गंभीरता को देखते हुए डीआईजी, हरि किशोर राय ने स्वय घटनास्थल का दौरा कर जांच पड़ताल की थी।

घटना के तीसरे दिन छीनी गई रिवाल्वर बरामद कर ली गई। रुस्तम फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश बनाई हुई थी। लगातार निगरानी और दबाव के बाद पुलिस को सफलता मिली,और उसे भगडवा गांव के पास से दबोच लिया गया। थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि रुस्तम के खिलाफ पहले से कईआपराधिक मामले दर्ज हैं,उसकी गिरफ्तारी हो जाने से उस क्षेत्र में पशु तस्करी के खौफ और अन्य अपराधी घटनाओं से लोग बरी हो गए हैं।

Karunakar Ram Tripathi
40

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026