Tranding

एसडीओ और एसडीपीओ ने किया मंडल कारा बेतिया का औचक निरीक्षण

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीयअनुमंडल कार्यालय के आनुमंडल पदाधिकारी,बेतिया सदर विकास कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेतिया,विवेक दीप द्वार मंडल कारा बेतिया काऔचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों यथा वार्ड,रसोई घर,मेडिकल यूनिट,सुरक्षा चौकी,बंदियों के बैरक एवं प्रशासनिक कार्यालय का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या निषिद्ध सामग्री बरामद नहीं की गई। अधिकारियों ने जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।एसडीओ श्विकास कुमार ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि बंदियों के भोजन,स्वास्थ्यऔर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।उन्होंने कहा कि जेल परिसर मेंअनुशासन बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

एसडीपीओ ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच एवं सुरक्षा गार्डों की सतर्कता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार कीअप्रिय घटना की संभावना न रहे।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहितअन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
33

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026