रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार
जिले के बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित विवाह मंडप के निकट गैर सरकारी संगठन जीवन संगम एवं लोकमंच के संयुक्त तत्वावधान में युवा मित्र पुस्तकालय का उद्घाटन स्थानीय बीडीओ अभिषेक कुमार आशीष के कर कमल द्वारा फीता काटकर किया गया।इस कार्यक्रम में मंच के निदेशक फादर अंटो जोसेफ ने बताया कि गरीब व वंचित समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क अध्ययन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी ।जहां लोगों को आधुनिक व्यवस्था के तहत पढ़ाई लिखाई की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए मात्र ₹100 का वार्षिक सदस्यता शुल्क ली जाएगी। कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों में लोकमंच के ग्राम संगठन के उपनिदेशक विनोद कुमार दास, अमित राज ,रामाशीष पासवान, हरेंद्र सिंह भोक्ता, प्रो.पुनेश्वर यादव, संगीता कुमारी समेत बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026