Tranding

जन जागरण पदयात्रा कानपुर 25 अक्टूबर 2025 को उन्नाव शुक्लागंज होते हुए कानपुर पहुंच रही अमन का, प्यार का ,संदेश

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

गांधी शांति प्रतिष्ठान के कानपुर के तत्वाधान में '' एक कदम गांधी के साथ'' निर्भरता के लिए सर्व सेवा संघ उत्तर प्रदेश द्वारा राजघाट वाराणसी से राजघाट दिल्ली तक की एक शांति सद्भावना लोकतंत्र की रक्षा हेतु एक जन जागरण पदयात्रा कानपुर 25 अक्टूबर 2025 को उन्नाव शुक्लागंज होते हुए कानपुर पहुंच रही है जो यह पदयात्रा है अमन का, प्यार का ,संदेश है- संकल्प का निर्माण का ॥ यह यात्रा 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर प्रारंभ हुई है जो वाराणसी प्रयागराज रायबरेली लखनऊ उन्नाव कानपुर होते हुए इटावा फिरोजाबाद आगरा मथुरा फरीदाबाद निजामुद्दीन राजघाट दिल्ली 25 नवंबर 2025 को पहुंचेगी उक्त यात्रा में मुख्य रूप से कुमार प्रशांत अध्यक्ष गांधी शांति प्रतिष्ठान दिल्ली श्री राम धीरज भाई अध्यक्ष सर्व सेवा संघ उत्तर प्रदेश अरविंद अंजुम अरविंद सिंह आदि सभी गांधीवादी लोग मौजूद रहेंगे और पदयात्रा में आए हुए सभी साथियों को 26 अक्टूबर 2025 गणेश शंकर विद्यार्थी जी के जन्मदिन पर होने वाली परिचर्चा को संबोधित करेंगे उक्त यात्रा 1000 किलोमीटर लंबी यात्रा में 110 पड़ाव होंगे या 56 दिन यात्रा चलेगी जिसमें 18 जिले व तीन राज्यों स्कूल कॉलेज गांव से होकर गुजरेगी स्कूलों और कॉलेज में गांधी का साहित्य वितरित करेंगे और गांव कस्बों में गांधी को जाने और समझे इस पर वार्ता करेंगे यह यात्रा पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक है।26 अक्टूबर 2025 को क्रांतिकारी लेखक एवं पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जन्म जयंती है उस दिन पदयात्रा नरोना चौराहे से 3:00 बजे प्रारंभ होकर महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, झंडा गीत रचयिता श्यामलाल गुप्त पार्षद सहित अन्य महापुरुषों पर माल्यार्पण कर गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा स्थल फूल बाग में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करेंगे उसके उपरांत कानपुर देहात होते हुए दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे उक्त जानकारी प्रेस वार्ता के समय दीपक मालवीय सुरेश गुप्ता नौशाद अलम मंसूरी देव कुमार कबीर संयोजक मंडल ने दी।

Karunakar Ram Tripathi
41

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026