शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
नगर थाना क्षेत्रअंतर्गत विभिन्न चौक चौराहा पर जाम की समस्या ऐसी उत्पन्न हो रही है कि लोगों को चलना कठिन हो गया है,जहां वाहन चालकों, पैदल चलने वाले लोगों में विशेष कर महिलाएं,युवक किशोरिया,महिला,पुरुष
सभी एक दूसरे के धक्का मुक्की करने पर भीआना जाना कठिन हो गया है। संवाददाता ने शहर भ्रमण के दौरान विभिन्न चौक चौराहा का जायजा लिया तो पाया कि
शहर के सभी चौक चौराहे पर अपार भीड़ से घिरी हुई है,भीड़ उमड़ पड़ी थी। संवाददाता ने इस बात का अंदाजा लगाया कि शहर में इस वक्त लोकआस्था का महापर्व छठ,चुनावी सरगमियों के प्रचार प्रसार के कारण भीषण ट्रैफिक जाम लग जा रहा है।शहर के व्यस्तम चौक मीना बाजार चौक,लाल बाजार चौक,पोस्टऑफिस चौक,सुप्रिया रोड,गैसलाल चौक,स्टेशन चौक,बस स्टैंड चौक,रेलवे स्टेशनचौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली, जिससेआम लोगों, व्यापारियों कोभारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।यह जाम छठ पर्व के लिए घाटोंऔर बाजारों में चल रही तैयारी के दबाव के साथ-साथ चुनावी रैलियां के कारण भी बढ़ गया है।जनसुराज, भाजपा, राजद,कांग्रेसअन्य राजनीतिक दलों के प्रचार कार्यक्रमों के चलते शहर की सड़कों पर गाड़ियों की संख्या सामान्य से बहुतअधिक नजर आ रही थीं,प्रशांत किशोर के अलावा अन्य नेताओं द्वारा निकाली गई बाइक रैली, रोड शो ने यातायात व्यवस्था के बिल्कुल ठप कर दिया। इसके अलावा मतदाता जागरूकता रैली,विभिन्न शिक्षण संस्थानों, एनसीसी कैडेट,विभिन्न समय पर निकाल गई थी,जिसके कारण भीअधिक भीड़ जमा हो गई थी,जो शहर को बिल्कुल ही जाम कर दिया था।स्थानीय नागरिकों ने संवाददाता को बताया कि दोपहर से ही शहर में आवागमन बेहद धीमी चल रही थी, ऑटो, टेंपो, कार,बाइक की इतनी जबरदस्त भीड़ थी कि खिसकने की जगह नहीं मिल रही थी,बहुत धीरे-धीरे चींटी की तरह रेंग रही थी। जिला ट्रैफिक विभाग, यातायात पुलिस प्रशासन भीड़ को कम करने के लिए प्रयास किया,लेकिन बढ़ती भीड़,वाहनों कीअत्यधिक संख्या के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर बनी हुई थी अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की किऑप्शनल मार्ग को भीअपनाने पर जोर दिया संवाददाता को स्थानीय नागरिकों ने बताया कि छठ पर्व,चुनावी प्रचार के इस संगम ने शहर की सड़कों कोअतिरिक्त दबाव डाल कर संकीर्ण कर दिया है।अभी आने वाले दो-तीन दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना बढ़ेगी,इसके मद्देनजर नागरिकों को संयम,धैर्य के साथ यात्रा पूरी करनी पड़ेगी।
शहर में जाम लगने की एक सबसे बड़ी समस्या यह है कि सभी चौक चौराहा,मीना बाजार,लाल बाजार,शोआ बाबू चौक,स्टेशन चौक,बस स्टैंड चौक,खुदाबख्श चौक, पर दुकानदारों के द्वारा नाली परअतिक्रमण करके दुकान छान दिया गया है,एक तो शहर के सडके और संकीर्ण हो गई हैं,उसमें सड़क के किनारे दुकान लगये जाने के कारण सोने पर सुहागा की कहावत चरितार्थ हो रही है। पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं हो पा रही है।यातायात व्यवस्था बिल्कुल ही ठप है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026