धनंजय शर्मा
बलिया। पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-25.10.2025 को मा0 न्यायालय के आदेश क्रम में शिकायतकर्ता की धोखाधड़ी से निकाली गई धनराशि कुल-14284.00/- रूपये वापस कराया गया है तथा शेष धनराशि वापस कराने का निरन्तर प्रयास जारी है। शिकायतकर्ता मनीष कुमार ओझा द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
जनपदीय साइबर सेल/थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम बलियाः-निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी (प्रभारी थाना साईबर क्राइम बलिया),उ0नि0 मनीष कुमार वरूण (प्रभारी साइबर सेल),मुख्य आरक्षी मो0 इमरान खान (साइबर सेल),आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया), आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया,आरक्षी शनि यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया),म0 आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया),आरक्षी जितेन्द्र कुमार यादव (साइबर सेल बलिया)
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026