Tranding

संवेदनशील बूथों का जनरल आब्जर्वर ने किया निरीक्षण ‌

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के उद्देश्य से जनरल आब्जर्वर के द्वारा जिले के डोभी प्रखंड क्षेत्र के नक्सल प्रभावित एवं संवेदनशील बूथ का निरीक्षण किया गया इस दौरान ऑब्जर्वर ने बूथ संख्या 342, 345 एवं 346 का दौरा कर मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, रैंप, शौचालय एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बूथ संख्या 345 जो मध्य विद्यालय कुरमावां में स्थित है,कि बीएलओ गुड्डी कुमारी ने बतायी कि इस विद्यालय में तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने यह भी बतायी कि यहां अब तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से होते आये हैं और किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होती निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार, मुखिया ईश्वर चौधरी, बीएलओ सतेंद्र प्रसाद एवं कुमारी दूजा लक्ष्मी उपस्थिति रही।जनरल आब्जर्वर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान के दिन सुरक्षा और सुविधा दोनों की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि हर मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Karunakar Ram Tripathi
46

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026