परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
सूर्य उपासना एवं लोक आस्था का महापर्व डाला छठ परंपरागत रूप से आस्था और श्रद्धा के साथ पुरे जनपद में धूम धाम से मनाया गया। नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 11 में स्थित स्वतन्त्रता सेनानी नगर शिव मंदिर छठ घाट पर निर्जला व्रती महिलाएं निर्जल व्रत रख कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पुत्र, परिवार हेतु मंगल की कामना की।
महिलाएं पूजा की सामग्री,बास की टोकरी(सुपली ) में अनेक प्रकार के फल,नारियल,जलता दीपक, सजाकर छठ माता की गीत गाते अपने घरों से घाटों की ओर जाते दिखीं। लोग छठी मैया के भक्ति गीतों पर भाव विभोर होकर झूमते हुए नजर आए। वहीं साथ में सिर पर दौरा एवं कंधे पर ईंख (गन्ना)लिए लोग घाट के तरफ जाते देखे। इस पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन के तरफ से भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों सहित जगह जगह पुलिस बल भी तैनात थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026