Tranding

दो चचेरे भाइयों केअपहरण का 4 घंटा में हुआ खुलासा।

अपहृत बरामदअपहरणकर्ता हुए गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित दुआरदेवी चौक के पास हथियारबंदअपराधियों ने दो चचेरेभाइयों का अपहरण कर लिया।अपहरण के बाद परिजनों से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई,मामले की जांच में जुट गई। इस अपहरण की घटना से पुलिस प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है।बेतिया में बढ़ते अपराध ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था के साथ

क्राइम नियंत्रण पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। 

पुलिस का गश्ती दल,डायल 112 की पुलिस टीम क्या करती रहती है कि शहर के बीचोबीच नगर थाना के नाक के नीचे अपहरण जैसे घटनाएं हो रही है। संवाददाता के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,पुलिस के सक्रियता से सभी चार अपहरणकर्ता के साथ साथ अपहृत को बरामद कर लिया गया है।

आरोपियों के कब्जे से अपहृत की बाइक,अपहरण में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, के साथ जब मोबाइल को जप्त किया गया है। वरीय पुलिसअधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने प्रेस वार्ता के माध्यम से संवाददाता को बताया कि गिरफ्तारआरोपियों की पहचान मनवापुल थाना क्षेत्र के,छावनी निवासी,सिद्धार्थ प्रियदर्शी,मोहन कुमार,चंदन कुमार,बिट्टू राज के रूप में की गई है। नगर के द्वारादेवी चौक के पास स्थित एक कपड़े की दुकान से बाईक सवार 4 अपराधियों ने श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूजहा 

पटजीरवा निवासी,अर्जुन कुमार,नीतीश कुमार का अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर अपहृत अर्जुन के भाई,मंटू कुमार के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस मोहन में खलबली मच गई पुलिसअधीक्षक ने सदर एसडीपीओ,अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर,नगर थाना, मनवापुल थाना,जिला आसूचना इकाई के विशेष संयुक्त टीम गठित की गई टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपहृत और चरों 

अपहरणकर्ताओं गिरफ्तार कर लिया।अपहरण का मामला अपहृत नीतीश कुमार के द्वारा साइबर फ्रॉड के जरिएअर्जित किए गए अकूत संपत्ति की उगाही की नियत से किया गया था,मगर अपहरण के वास्तविक कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।पुलिस अधीक्षक ने संवाददाता को बताया कि इसअपहरण कांड में,सफल उद्वेदन सकुशल बरामदगी,अपराधियों की गिरफ्तारी में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

छापेमारी दल में सादर सदार एसडीपीओ,अजीत कुमार नगर थानाअध्यक्ष, धीरज कुमार, इंस्पेक्टरअकबर, दारोगा,शुभमकुमार, सोनू कुमार जयसवाल,विश्वजीत कुमार,ऊमलेश यादव के अलावाअन्य पुलिसकर्मी कर्मी के साथ-साथ जिलाआसूचना इकाई के पुलिस बल सम्मिलित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026